Punjab Drug Addiction, मोगा: पंजाब की मान सरकार लगातार राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए काम कर रही हैं, पुलिस और प्रशासन द्वारा नशा की तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे है। इतनी ज्यादा सख्ती होने के बाद भी पंजाब के युवा नशे में लिप्त होते जा रहे हैं। कई सालों नशे का कोहड़ पंजाब की जवानी को बर्बाद कर रहा है। ताजा मामला मोगा के महमेवाला रोड का है, यहां मंगलवार को खेत में एक नौजवान का शव मिला। जांच में पता चला कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज की वजह से हुई है।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान बुगीपुरा गांव निवासी अमनदीप सिंह (28) के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही युवक का परिवार मौके पर पहुंचा, साथ ही गांव के लोग भी पहुंचे। घर में बेटे के शव को देख पूरा परिवार शोक में है। ग्रामीणों पुलिस को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिवार और कमेटी के लोगों ने शव को गांव ले जाने और मामले की अच्छे कर्रवाई करने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जानेंगे पंजाब के बच्चे, रोबोट बनाना सीखेंगे, मोहाली से शुरुआत
बॉडी को पोस्टमार्ट के लिए भेजने के बाद पुलिस ने एक बंदे को हिरासत में भी लिया है।
दो साल पहले हुई थी शादी
वहीं, मृतक के परिवार का कहना है कि अमनदीप रात को ही जब घर से गया था, तब वो बिल्कुल ठीक था। परिवार वालों को अमनदीप के साथी बताया कि नशा ज्यादा करने की वजह से उसकी मौत हुई है। परिवार ने ये भी कहा कि दो साल पहले ही अमनदीप की शादी हुई थी।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर उचित करवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
6 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
8 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines