Punjab Crime news, लुधियाना/खन्ना: पंजाब सरकार की राज्य में जीरों क्राइम ट्रोलेंस पॉलीसी को लेकर पुलिस भी पूरी तरह से एक्शन मोड में है। लुधियाना के खन्ना में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गैंगस्टरों और अपराधियों को हथियार सप्लाई किया करते थे। पुलिस ने इस गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से बिना लाइसेंस के 15 गैरकानूनी हथियार बरामद हुए है।
गैरकानूनी हथियार बरामद
इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए लुधियाना रेंज के आईजी कौस्तुभ शर्मा ने खन्ना एसएसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता रखी। जिसमें उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से 15 गैरकानूनी हथियार अलावा 10 ग्राम हेरोइन, 15 पिस्तौल, 12 कारतूस और 5 मैगजीन मिले हैं। आईजी ने आगे बताया CIA स्टाफ, सदर खन्ना की टीम और सिटी खन्ना ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार, मोहम्मद यासीन और वीरपाल सिंह के रूप में हुई हैं। जिसमें से विशाल कुमार जगत कालोनी खन्ना का रहने वाला है, मोहम्मद यासीन बेलारी गांव का रहने वाला है और वीरपाल सिंह उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: लुधियाना में फैक्ट्री में लगी आग, एक मजदूर की मौत, 4 दमकल वाहनों ने 3 घंटें में बुझाई
पुलिस का ऑपरेशन
प्रेसवार्ता में इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए आईजी शर्मा और एसएसपी कौंडल ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ 4 सितंबर को इस ऑपरेशन की शुरुआत की थी। इसके बाद योजना के अनुसार टीम ने गांव ललहेड़ी के पास गश्त लगाना शुरू कर दी, इसी दौरान आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया। विशाल के पास से पुलिस को 10 ग्राम हेरोइन मिली थी। पूछताछ के दौरान आरोपी विशाल ने बताया कि उसने मध्य प्रदेश के रहने वाले वीरपाल से पिस्तौल से खरीदी थी। आरोपी विशाल की सूचना पर पुलिस ने 8 सितंबर को मध्य प्रदेश में छापामारी की और 11 पिस्तौल 32 बोर के साथ रंगे हाथ वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रिमांड में वीरपाल से पूछताछ की।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines