हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर से आने लगी ठांय-ठांय और 'हाय-हाय' की आवाजें; पता चला, मां-बाप और भाई को मार भागा शख्स

Tripple Murder In Jalandhar: पंजाब के जालंधर में रिश्तों का कत्ल करके एक शख्स को भागते पड़ोसियों ने अपनी आंखों से देखा है और फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Tripple Murder In Jalandhar, जालंधर: पंजाब के महानगर जालंधर में गुरुवार देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों का कत्ल कर दिया गया और यह कांड किसी बाहर के ने नहीं, बल्कि इनके अपने ने ही किया है। मारे गए लोगों में बुजुर्ग पति-पत्नी और बेटा शामिल हैं। खौफनाक वारदात को अंजाम देकर बुजुर्ग दंपति का अपना बेटा फरार हो गया है, वहीं पता चलने के बाद एसएसपी समेत इलाके के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर इस घटनाक्रम की जांच में जुटे हैं।

जालंधर देहात के टावर एन्क्लेव फेज-3 की है वारदात, फरार आरोपी और वारदात की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

वारदात जालंधर जिले के ग्रामीण इलाके में लांबड़ा थाने अधिकार में आते टावर एन्क्लेव फेज-3 की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक घर से गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक गोलियां चलने और चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी तो आस-पड़ोस के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी बीच सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पता चला कि इससे पहले ही यहां तीन जिंदगियां मौत में तब्दील हो चुकी थी और इन्हें इस हाल में लाने वाला यहां से फरार हो चुका था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने ऐन मौके पर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को चंडीगढ़ से दबोचा, टारगेट किलिंग को देने वाला था अंजाम

पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को घर से भागते भी देखा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मारे गए लोगों (दो पुरुष और एक महिला) के नाम सामने नहीं आ सके हैं। हालांकि इनमें दो लाशें बुजुर्ग दंपति की तो तीसरी इनके बेटे की बताई जा रही है। इसी के साथ प्राथमिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि किसी घरेलू विवाद के चलते दंपति के बेटे ने ही इन तीनों को यानि अपने मां-बाप और भाई को गोली मारकर मौत के घाट उता दिया और फिर फरार हो गया। बहरहाल मामले की जांच का क्रम जारी है। घटनास्थल पर एसएसपी और भारी पुलिस बल मौजूद है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola