अमित पांडेय, फाजिल्का: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर शुरू की गई नशे के खिलाफ जारी निर्णायक जंग के दौरान पंजाब पुलिस ने फाजिल्का के गांव लालो वाली के इलाके से 36.9 किलोग्राम हेरोइन के 35 पैकेट बरामद कर चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी।
2 सेड़ान कार बरामद
गिरफ्तार लोगों की पहचान मनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह उर्फ गोपी, सुखदेव सिंह और दयालविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो सभी जिला तरनतारन के रहने वाले हैं। पुलिस ने सफेद हुंडई एलांट्रा (पीबी-02-डीपी-0717) और एक सिल्वर होंडा सिविक (पीबी-63-डी-2370) सहित दो सेडान कारें भी बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल राजस्थान से ड्रग्स की तस्करी के लिए किया जाता था।
नहरी पुल के पास चलाया जांच अभियान
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राजस्थान से पंजाब में भारी मात्रा में हेरोइन आने की विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद फाजि़ल्का जि़ले की पुलिस टीमों ने गांव लालो वाली के इलाके में नहरी पुल के पास फाजि़ल्का-फिरोज़पुर रोड पर अभियान चलाया, जहां ये चार व्यक्ति ऊपर बताई गई कारों में बैठे हुए लोगों का इंतज़ार कर रहे थे। पुलिस टीम को देख आरोपितों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीमों ने उन्हें दबोच लिया।
23 पैकेट बरामद किए
डीजीपी गौरव यादव ने कहा, ‘‘चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने 24.295 किलोग्राम वजऩ वाली हेरोइन के 23 पैकेट बरामद किए हैं, जो कार की खिड़कियों के कार्डबोर्ड के अंदर छिपाकर रखे गए थे।’’ अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों द्वारा बताए गए सटीक स्थान से 12 पैकेट हेरोइन का एक और हिस्सा बरामद किया गया, जिसका वजऩ 12.620 किलोग्राम है।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
22 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines