MSP को लेकर कांग्रेस ने पंजाब सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, CM मान ने दिया करारा जवाब

CM Mann respond to Amarinder Singh Raja Waring: पंजाब में एमएसपी(MSP) को लेकर ट्विटर वार छिड़ गया है, पंजाब कांग्रेस ने भगवंत मान की सरकार पर आरोप लगाया कि नए एजी साब ने सुप्रीम कोर्ट से धान की एमएसपी खत्म करने की अपील की है। पंजाब को गहरी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

Bhagwant_Mann_1648270169688_1648270170021
विज्ञापन

CM Mann respond to Amarinder Singh Raja Waring: एमएसपी(MSP) को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई हुई है, जिसके कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और बिक्रम मजीठिया के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई। दरअसल राजा वारिंग ने एक ट्वीट करके पंजाब सरकार पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान धान पर एमएसपी खत्म करवाने का आरोप लगा दिया। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, मीठे पोचों की आड़ के नीचे आपसे धोखा किया जा रहा है पंजाबियों!

नए एजी साब ने सुप्रीम कोर्ट से धान की एमएसपी खत्म करने की अपील की है। पंजाब को गहरी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन

पहले एसवाईएल को निकालने से इनकार करने की बजाय मिल-बैठकर हल निकालने की दलील दी और अब शरेआम एमएसपी खत्म करने की बात कह रहे हैं।
क्या @bhagwantmann इस तरह पंजाब के अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं।
https://x.com/RajaBrar_INC/status/1722138954672070864?t=OJdtYQQbAM448_-msxMMZw&s=08

भगवंत मान ने राजा वारिंग को दिया जवाब

इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर राजा वारिंग को जवाब दिया और कहा कि राजा वारिंग जी पंजाबियों को गुमराह न करें..

विज्ञापन

सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार का सुप्रीम कोर्ट में पक्ष है (एफिडेविट)धान जैसी अन्य फसलों को भी एमएसपी दो .. बसों की बाडियों के पत्र और सुप्रीम कोर्ट में पंजाब के पक्ष के पत्र में फर्क होता है, कांग्रेस जल्दबाजियों ने ही डुबोई है।

https://youtu.be/mhe3-NeolZ4?si=RRiCHjDKHcZwTJXP

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ