पंजाब के कांग्रेस नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा है कि जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ देर बाद उनके बेटे पर फायरिंग भी हुई। इस घटना के बाद रंधावा ने आम आदमी पार्टी की सरकार, सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।
सोशल मीडिया पर आधी रात को किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। मेरे एक साथी ने मेरे बेटे से मुलाकात की, और जाने के एक घंटे के भीतर ही आज उस पर गोलियां चला दी गईं। मैं संसद सत्र के लिए दिल्ली में हूं, कोई गैंगस्टर मुझे हिला नहीं सकता! भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का स्वर्ग बना दिया है, जहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।”
इस घटना को लेकर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि शुक्रवार सुबह फतेहगढ़ चूड़ियां निवासी परमिंदर सिंह नाम का एक व्यक्ति सुबह 10 बजे उनके बेटे से मिलने पहुंचा। उसने फोटो क्लिक की थी और इसे ऑनलाइन शेयर किया था, इसके करीब एक घंटे बाद उनकी दुकान पर फायरिंग हुई।
कौन है गैंगस्टर भगवानपुरिया?
गैंगस्टर भगवानपुरिया एक कुख्यात अपराधी है। हत्या, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी सहित 128 से ज्यादा आपराधिक मामलों उस पर दर्ज हैं। फिलहाल वह नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज के अवैध व्यापार निवारण अधिनियम के तहत असम की सिलचर सेंट्रल जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें : हमले के बाद इलाज कराने गए युवक पर 5 लोगों ने किया दोबारा हमला, CCTV फुटेज वायरल
कहा जाता है कि जग्गू भगवानपुरिया गिरोह पंजाब में सबसे अधिक सक्रिय है और खतरनाक भी है। बता दें कि पिछले महीने ही बटाला में एक गैंगवार हुई थी, जिसमें भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर की जान चली गई थी। खबरों के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने कार में सवार हरजीत और उनकी सुरक्षाकर्मी करणवीर सिंह पर गोलियां चला दीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया था।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
8 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
14 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines