---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार, 2015 के NDPS केस में हुई कार्रवाई

Punjab Congress MLA Sukhpal Singh Khaira Arrested In Drugs Case: पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स से जुड़े एक मामले में पंजाब पुलिस की टीम कांग्रेस […]

---विज्ञापन---

Punjab Congress MLA Sukhpal Singh Khaira Arrested In Drugs Case: पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी हुई है।

बताया जा रहा है कि ड्रग्स से जुड़े एक मामले में पंजाब पुलिस की टीम कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार करने उनके चंडीगढ़ वाले आवास पर पहुंची। पुलिस टीम की छापेमारी के बाद कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

---विज्ञापन---

छापेमारी के दौरान फेसबुक पर लाइव थे खैरा

छापेमारी के दौरान कांग्रेस विधायक खैरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव थे। लाइव के दौरान खैरा को पुलिस से बहस करते देखा और सुना जा सकता है। इस दौरान वे पुलिस से गिरफ्तारी के लिए वारंट मांगते दिख रहे हैं। साथ ही वे गिरफ्तारी का कारण भी पूछते हुए, सुने जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

फेसबुक लाइव के दौरान छापेमारी टीम में मौजूद एक अधिकारी खुद को डीएसपी जलालाबाद अच्छरू राम शर्मा बताता है। अधिकारी ने खैरा को बताया कि उन्हें एक पुराने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है। खैरा का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने केस रद्द कर दिया है और वह गिरफ्तारी का विरोध करते हैं। उनका दावा है कि यह कदम राजनीति से प्रेरित है।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि छापेमारी करने पहुंचे अधिकारियों में से कुछ सादे कपड़े में थे। विधायक को गिरफ्तार करने के बाद जलालाबाद पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि जलालाबाद पुलिस थाने में कांग्रेस विधायक के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में कांग्रेस विधायक के घर गुरुवार सुबह छापेमारी हुई, उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 28, 2023 08:05 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola