पंजाब के कांग्रेस विधायक की कार के चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Punjab Congress MLA Car Hit Scooter: पंजाब के एक कांग्रेस विधायक की कार के चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। ये घटना मंगलवार को जालंधर-नवाशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसोमाजरा गांव के पास हुई है। पास में लगे सीसीटीवी में ये सारी घटना कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना में शामिल होने वाली कार शाहकोट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया की बताई जा रही हैं। घटनाक्रम के अनुसार जालंधर-नवाशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विधायक की कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान एसबीएस नगर के गांव थिंडा के राम किशन (80) के रूप में की हुई है। वहीं, स्कूटर पर दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
इस घटना को लेकर पुलिस उपाधीक्षक सरवन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी में ये सारी घटना रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में राम किशन स्कूटर चलते हुए NH पार करने की कोशिश करते दिखाई दे रहा है। उसी वक्त उनका स्कूटर का बैलेंस बिगड़ गया और इतने में सामने से विधायक की कार आ गई जिससे स्कूटर की टक्कर हो गई।
सरवन सिंह ने आगे बताया कि वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक लाडी शेरोवालिया के ड्राइवर ने टक्कर को रोकने की कोशिश की, लेकिन राम किशन अपने स्कूटर पर ब्रेक नहीं लगा पाया और हादसा हो गया। हादसे के बाद विधायक अपनी कार से बाहर निकले और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राम किशन मृत घोषित कर दिया है। वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जालंधर रेफर कर दिया गया है।
डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: