Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर पंजाब सीएम बोले-'चक दे इंडिया'
Edited By Amit Kasana

Punjab CM said on the successful landing of Chandrayaan-3
Edited By Amit Kasana

Punjab CM said on the successful landing of Chandrayaan-3
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर देशवासियों को बधाई दी। पंजाब सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा #Chandrayaan3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आज भारत ने इतिहास रच दिया।
सीएम ने आगे लिखा कि हमारे @isro के वैज्ञानिकों समेत समस्त स्टाफ को उनकी लगन और मेहनत के लिए नमन। ये देश के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है। चक दे इंडिया। इंटरनेट पर सीएम की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह टीवी पर चंद्रयान लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देखते हुए और खुशी से तालियां बजाते दिख रहे हैं।
#Chandrayaan3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आज भारत ने इतिहास रच दिया 🇮🇳
हमारे @isro के वैज्ञानिकों समेत समस्त स्टाफ को उनकी लगन और मेहनत के लिए नमन। ये देश के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है।
चक दे इंडिया 🇮🇳 pic.twitter.com/3MasdsWegb
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 23, 2023
सीएम भगवंत मान ने पूरा कार्यक्रम लाइव देखा। वह 6 बजे टीवी के सामने बैठ गए थे। जब चंद्रयान ने लैंडिंग की तो सीएम खुशी से झूम उठे और उन्होंने जमकर तालियां बजाई। Chandrayaan-3 चांद के दक्षिणी क्षेत्र में उतरा है। देर शाम Chandrayaan-3 और MOX-ISTRAC के बीच क्यूनिकेशन लिंक स्थापित हो गया है।
वहीं, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी। हरजोत सिंह बैंस ने कहा, ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग से पूरा पंजाब खुश है और हम अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें चंद्रयान-3 को इसरो श्रीहरिकोटा से बीते जुलाई में लांच किया गया था। 40 दिन बाद अब यह चांद पर पहुंच गया है। बुधवार को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
(Xanax)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: