Punjab CM Mann Called Emergency Cabinet Meeting: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कैबिनेट की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। सीएम मान ने ये बैठक सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद गरमाए मुद्दें पर चर्चा करने के लिए बुलाई है। सीएम मान के कार्यालय में हो रही इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल हुए हैं। इस बैठक में सीएम मान ने मंत्रियों के साथ नए AG, SYL विवाद समेत कई और जनहित मुद्दों पर चर्चा कर अहम फैसले लिये है।
SYL नहर विवाद पर कैबिनेट का फैसला
बैठक में सबसे पहले सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर चर्चा की गई, और एक अहम फैसला लिया। कैबिनेट ने बैठक में SYL के मुद्दे पर चर्चा हुई फैसला लिया कि किसी भी कीमत पर एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी ओर राज्य को नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: पंजाब सिविल सचिवालय में लगी श्री हरिमन्दिर साहिब की नई तस्वीर, CM मान बोले- लोगों को समर्पित करता हूं
नए AG की नियुक्ति पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
इस इमरजेंसी कैबिनेट बैठक में अटार्नी जनरल (AG) विनोद घई के इस्तीफे और नए AG की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई। चर्चा में बाद कैबिनेट ने फैसला लेते हुए नए AG के तौर पर गुरमिंदर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी। बता दें कि AG विनोद घई ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सीएम मान को दिया था।
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
इसके अलावा कैबिनेट बैठक में रुरल डेवलपमेंट फंड पर भी होगी चर्चा कई जनहित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा रोके गए रुलर डेवलपमेंट फंड (RDF) और हाईवे पर हादसे रोकने नई पुलिस फोर्स सड़क सुरक्षा पुलिस (SSP) का गठन करना भी है।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
13 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines