Punjab News: पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत कर दी है. जिसके तहत हर नागरिक को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा. सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह योजना पंजाब को एक नई दिशा में ले जाने वाली साबित होगी. राज्य के 3 करोड़ निवासियों के लिए शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी पहल का औपचारिक शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया.
पहले ही दिन 1480 परिवारों ने कराया पंजीकरण
योजना की शुरुआत तरनतारन और बरनाला जिलों से हुई है. राज्य स्वास्थ्य एजेंसी कार्यालय से ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सरल रखा गया है, ताकि हर नागरिक आसानी से इसका लाभ उठा सके. पहले ही दिन 1480 परिवारों ने पंजीकरण करवा कर इस योजना पर अपना भरोसा जताया. डॉ. बलबीर सिंह ने इस दिन को पंजाब के लिए ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह पहल पूरे देश के लिए मिसाल बनेगी. उन्होंने बताया कि पंजाब अब पहला ऐसा राज्य बन गया है जो हर नागरिक को, उसकी आय चाहे कुछ भी हो, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराता है. आने वाले दिनों में इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा. जिससे हर पंजाबी परिवार सुरक्षित और निश्चिंत महसूस कर सकेगा.
यह भी पढ़ें- पंजाब के इन दो जिलों से शुरू होगी CM Health Insurance Plan, ऐसी योजना लागू करने वाला देश का बना पहला राज्य
500 से अधिक निजी अस्पतालों में होगा कैशलेस इलाज
इस योजना की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके तहत लाभार्थी न सिर्फ सभी सरकारी अस्पतालों बल्कि 500 से अधिक सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकेंगे. इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी. जिससे लोगों को बड़े से बड़े ऑपरेशन और इलाज के लिए अपनी संपत्ति बेचने या कर्ज लेने की मजबूरी नहीं होगी. पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह आसान रखी गई है. सिर्फ वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड के आधार पर कोई भी नागरिक इस योजना का हिस्सा बन सकता है. इसमें किसी भी तरह की आय सीमा नहीं रखी गई है. जिससे समाज के हर वर्ग तक यह योजना पहुंच सके.
2300 से अधिक स्वास्थ्य पैकेज शामिल
योजना के तहत 2300 से अधिक स्वास्थ्य पैकेज शामिल किए गए हैं. जिनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी और लीवर की बीमारियों से जुड़ी जटिल सर्जरी से लेकर सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं और दुर्घटनाओं से संबंधित उपचार भी शामिल हैं. पंजाब सरकार का यह कदम हर परिवार के लिए राहत और सुरक्षा की नई गारंटी है. मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में पंजाब अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पूरे देश को नई दिशा दिखा रहा है.
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का मिशन चढ़दी कला बना सामाजिक जिम्मेदारी का नया प्रतीक, उद्योगपति से खिलाड़ी तक सबने दिया योगदान
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines