पंजाब CM मान ने किया रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन, बोले- स्वार्थी नेताओं की वजह से सीमावर्ती क्षेत्र पिछड़ रहा

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया है।

Punjab CM Bhagwant Mann

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हमेशा प्रदेश के विकास और राज्य के लोगों को बेहतर जीवन देने के लिए काम करते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने सोमवार (29 जुलाई 2024) को किया है। सीएम भगवंत मान ने सोमवार को राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में रहने वाले लोग बहुत ही बहादुर है। इन लोगों ने हमेशा देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा की है। लेकिन इस क्षेत्र के नेता महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बाद भी कभी इस क्षेत्र के विकास के बारे में परवाह नहीं की।

विज्ञापन

स्वार्थी नेताओं की वजह से क्षेत्र में विकास नहीं हुआ

सीएम मान ने कहा कि यहां से लंबे समय से चुने गए नेताओं ने कभी इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। महान देशभक्तों और राष्ट्रवादियों को जन्म देने वाली इस क्षेत्र की धरती के नेताओं ने कभी भी यहां विकास पर काम नहीं किया। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने दुख जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने लंबे समय तक सरकार में रहने के बाद इन नेताओं ने अपने ही क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया और सिर्फ खुद के विकास पर ध्यान दिया। इस नेताओं के पास कोई विचारधारा नहीं है, इनका सिर्फ एक मात्र लक्ष्य सत्ता में बने रहना है।

विज्ञापन

सीएम मान का जनता को संदेश

सीएम मान ने उदाहरण देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में एक घर में दो अलग-अलग पार्टियों के झंडे लगे हुए हैं क्योंकि ये नेता चाहते हैं कि सारी सत्ता उनके हाथों में ही रहे। सीएम मान ने कहा कि इन नेताओं ने चुनाव जीतने की उम्मीद में नए कपड़े सिलवाए थे। लेकिन जनता ने उनके सपने पर पानी फेर दिया। सीएम मान कहा कि उनकी सरकार ने बंद किए गए 17 टोल प्लाजा में से 14 का निर्माण पूरा करवाया है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों को ऐसे नेताओं को चुनना चाहिए जो उनके साथी हों, न कि ऐसे नेता जो उन पर राज करना चाहते हों।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ