Punjab CM Bhagwant Singh Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इन दिनों जालंधर वेस्ट विधानसभा के उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इस उपचुनाव को जीतने के लिए सीएम भगवंत मान ने अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत मान अपने परिवार के साथ जालंधर शिफ्ट हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने AAP प्रत्याशी मोहिंदर भगत के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में शो किया। इस रोड शो के दौरान उन्होंने सीधे जनता से बात की। सीएम मान ने यह भी कहा कि अब जालंधर के किसी व्यक्ति को अपनी शिकायत चंडीगढ़ ले जाने की जरूरत नहीं है।
सीएम मान का संबोधन
इस चुनावी रोड शो को संबोधित करते हुए सीएम मान ने जनता से कहा कि मैंने यहीं जालंधर में एक मकान किराए पर ले लिया है। अब हफ्ते में 2 से 3 दिन पंजाब सरकार जालंधर में बैठती है। अब दोआबा और माझे के अटके हुए काम यहीं से हो जाएगें। जालंधर की जनता को सीएम से काम कराने के लिए चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं है। आपका सीएम मान आपके पड़ोस में ही रहने लगा है। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि इस सीट को जीतने से यहां के लोगों की, दुकानदारों की, मजदूरों की, गरीबों की और युवाओं की सरकार में हिस्सेदारी होगी। आप की सरकार का हिस्सा और अपने क्षेत्र का विकास में सहयोग करें।
पिछली सरकार पर सीएम मान का वार
इसके साथ ही सीएम मान ने पिछली सरकार पर भी जमकर वार करते हुए कहा कि अध्यापिका बहनों के लिए पिछली सरकार बादल और कैप्टन ने भर्ती तक ही नहीं निकाली। जब पंजाब में हमारी सरकार बनी हमने तुरंत अध्यापिका बहनों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके अलावा हमारी सरकार ने जल्द अध्यापिका बहनों के वेतन को भी तीन गुना बढ़ाएगी।