Punjab CM Bhagwant Singh Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसी के साथ सीएम मान की सरकार पंजाब की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अपनी इसी मुहीम के तहत मान सरकार ने गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, मान सरकार ने इन महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इसकी शुरुआत जून महीने में से ही हो जाएगी, खुद सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी दी है।
इन महिलाओं को मिलेगा फायदा
मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मान सरकार गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं स्वास्थ्य में सुधार के लिए चालू वित्त वर्ष से 60 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। मंत्री कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जून में इसकी शुरुआत होगी और लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। मंत्री कौर ने कहा कि इस योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में पंजाब की 96,044 महिलाओं को 42 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। वहीं इसमें से 42,592 महिलाओं को उनकी दूसरी बेटी के जन्म पर करीब 25.55 करोड़ रुपये दिए गए थे।
यह भी पढ़ें: पंजाब की कैबिनेट मंत्री के हाथों पर लगी ‘साजन’ के नाम की मेहंदी, तस्वीरों में शर्माती दिखीं अनमोल गगन
ऐसे करें योजना के लिए आवेदन
मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस आर्थिक सहायता के लिए महिलाएं अपने आंगनबाडी केन्द्रों में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से फार्म भरवा कर जमा कर सकती हैं। इसके बाद लाभार्थी महिलाओं को सरकार की तरफ से मिलने वाली इस वित्तीय सहायता का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में हो जाएगा। इसके साथ ही मंत्री बलजीत कौर ने विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए लाभार्थियों के फॉर्म भरने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines