हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2023 की विनर टीम को पंजाब CM भगवंत मान की बधाई, कहा- शाबाश, वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं

विज्ञापन

CM Maan Congratulat Indian Cricket Team, चंडीगढ़: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार मैच खेलते हुए Asia Cup 2023 अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने एकतरफा जीत हासिल की है। भारतीय क्रिकेट टीम की इस जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बधाई ही है।

सीएम भगवंत मान का बधाई संदेश

बधाई संदेश देते हुए सीएम भगवंत मान देश का मान बढ़ाने वाले क्रिकेट टीम की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम ने संदेश में कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने Asia Cup 2023 जीत कर एक बार फिर से देश का नाम रौशन किया है। सीएम ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 बार यह कप जीत कर इतिहास रचा है। इसलिए Asia Cup 2023 कप को जीतने वाली पूरी क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई की हकदार है।

यह भी पढ़ें: Amritsar में अवैध कॉलोनियों की लिस्ट सामने आई, प्लॉट खरीदने का प्लान है तो जरूर देखें, कहीं फंस न जाएं

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज की तारीफ

वहीं, मुख्यमंत्री मान ने भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन की भी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोहम्मद सिराज की बेमिसाल गेंदबाजी ने इस पूरे मैच को एक तरफा बना दिया।

World Cup 2023 के जीत कामना

Asia Cup 2023 जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देने के साथ-साथ सीएम मान ने पूरी टीम को World Cup 2023 के लिए भी शुभकामनाएं दी है। सीएम मान ने भारतीय टीम से World Cup 2023 की जीत कामना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola