Punjab News: प्रदेश में लगातार मान सरकार विकास कार्यों को करने में जुटी हुई है। इसी के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है और समय पर प्रमोशन कन्फर्म कर रही है। एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 10 बाल विकास परियोजना अधिकारियों (Child Development Project Officers) को जिला कार्यक्रम अधिकारी (District Program Officer) के रूप में पदोन्नत किया गया है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने घोषणा करते हुए कहा कि सीडीपीओ की पदोन्नति की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने अपने कर्मचारियों की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें- कंगना रनौत के बयान पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तीखी प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस को लेकर भाजपा को दी नसीहत
न्यूली प्रमोटेड अधिकारियों को बधाई देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने उनसे अपने काम में समर्पण और ईमानदारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि यह विभाग समाज के अलग-अलग वर्गों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए यह जरूरी है कि वे सेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। दरअसल, बात यह है कि प्रमोशन किए गए 10 जिला कार्यक्रम अधिकारियों में से एक अधिकारी अनुसूचित जाति से है, जो समावेशिता और समान अवसर के प्रति सरकार की तत्परता को दिखाता है।
ये भी पढ़ें- मान सरकार ने पंचायती चुनाव सहित कई बड़े फैसलों पर लगाई मुहर, PCS Officers की बढ़ी पोस्ट
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
5 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
23 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines