Punjab CM Bhagwant Mann Unique Initiative For Punjabi Language: पंजाब की भगवंत सिंह मान की सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए पंजाब सरकार तकी तरफ से कई अलग-अलग आयाम तलाशे जा रहे हैं और उन पर काम किया जा रहा है। हाल ही में सीएम भगवंत मान ने पंजाबी भाषा को इंटरनेशनल लेवल पर ऊंचा उठाने के लिए एक खास पहल शुरू की है। राज्य सरकार पंजाबी भाषा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम में जोड़ने के लिए पूरे फोकस के साथ काम कर रही है। इससे पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके पैदा होंगे।
AI सिस्टम से जुड़ेगी पंजाबी
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाबी को AI टेक्नोलॉजी में शामिल करने से इस भाषा से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार की कई संभावनाएं खुलेगी। सीएम मान ने राज्य सरकार के पिछले कदमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैसे साइनबोर्ड पर पंजाबी के इस्तेमाल को अनिवार्य बनाना और यह सुनिश्चित करना कि प्रमुख ब्रांड शोरूम के नाम पंजाबी में लिखे हों। इससे बच्चों और भाषा के बीच मजबूत संबंध बनाने में मदद मिली।
यह भी पढ़ें: पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा ने बुलाई डिप्टी कमिश्नरों की बैठक, नागरिक सेवाओं को लेकर दिए निर्देश
सीएम मान का ऐलान
सीएम मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि सरकारी और गैर-सरकारी इमारतों के साथ-साथ वाणिज्यिक और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर भी साइनबोर्ड पर पंजाबी का इस्तेमाल हो। सीएम मान ने जोर देकर कहा कि पंजाबी भाषा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पंजाबी भाषा के प्रसार से न केवल सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पंजाब में बुनियादी ढांचे के विकास में भी योगदान मिलेगा।
संबंधित खबरें
पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
15 hrs agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
15 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
1 day agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
1 day agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
1 day agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 days agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
2 days agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
3 days agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines