Punjab News: पंजाब में अब नशा तस्करों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में सीएम ने यह भी कहा कि गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रस्ताव पास करने वाली पंचायतों को ग्रामीण विकास फंड के तहत ग्रांट देने में तरजीह दी जाए। इसके अलावा नशा मुक्ति का प्रस्ताव पास करने वाली पंचायतों की सुरक्षा पर भी काम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अंदर विश्वास पैदा करे पुलिस 

बैठक में आगे सीएम ने कहा कि लोगों के अंदर पुलिस को एक विश्वास पैदा करना होगा। पहल के आधार लोगों को इंसाफ दिलाने की कोशिश की जाए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी रोकने के लिए थाने के एसएचओ से लेकर एसएसपी तक एक समान जवाबदेह होंगे। अगर किसी पुलिस अधिकारी के क्षेत्र में नशा बिक्री का मामला सामने आता है तो इसमें कोताही के लिए वह अधिकारी जिम्मेदार होगा। नशा तस्करी में शामिल अधिकारियों व मुलाजिमों पर सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा जबरन वसूली व रंगदारी के मामलों को गंभीरता से लिया जाए।

विज्ञापन

16798 नशा तस्कर पकड़े

बता दें पंजाब सीएम के निर्देश पर पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। तस्करी में लिप्त लोगों की दबिश दी जा रही है। बता दें कि ड्रोन और बंदरगाहों से तस्करी और बॉर्डन इलाके में तस्करी में रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पिछले साल 16798 नशा तस्कर या सप्लायर पकड़े थे। इनमें 216 बड़े शातिर तस्कर थे। इस धरपकड़ में कुल 12171 एफआईआर दर्ज की गई। इस कार्रवाई में 690 किलोग्राम अफीम, 729.5 किलोग्राम हेरोइन, 1396 किलोग्राम गांजा, 518 क्विंटल भुक्की बरामद की गई। इसके अलावा 60.13 लाख की नशीली गोलियां और 11.59 करोड़ रुपये बरामद किए

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ