Punjab CM Bhagwant Mann: लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 13 में से सिर्फ 3 सीटों पर जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का अब सारा फोकस कुछ महीनों में आने वाले नगर निगम, पंचायत, जिला परिषद, उप चुनाव और ब्लॉक समिति के चुनावों पर है। जुलाई के महीने में प्रदेश की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव में सीएम मान पार्टी की तरफ से प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए सीएम मान पूरे परिवार के साथ जालंधर शिफ्ट होंगे।
चंडीगढ़ में हुई मीटिंग के बाद लिया फैसला
सीएम मान जालंधर में रहकर वेस्ट सीट पर होने वाले उप-चुनाव की रणनीति बनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम भगवंत मान अपने परिवार के साथ जालंधर कैंट के दीपनगर में किराए के मकान में रहेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, बहन मनप्रीत कौर और उनकी नन्ही परी बेटी रहेंगी। सीएम मान ने यह फैसला चंडीगढ़ में हुई मीटिंग के बाद लिया है। बताया जा रहा है कि सीएम मान इस घर में हफ्ते के 3 दिन रहेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘महिलाओं को सम्मान से जीने का हक दिलाना ही है हमारा लक्ष्य’, जानें और क्या बोलीं महिला आयोग की चेयरपर्सन
विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति
सीएम मान का यह घर दोआबा और मांझा इलाके लोगों के कारीब है, जिससे वह लोगों के संपर्क में रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि अगर उपचुनाव में पार्टी को सफलता मिली तो सीएम मान साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपने इस ठिकाने पर रहने आएंगे। बता दें कि जालंधर पश्चिम (एससी) उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
7 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
16 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines