पंजाब CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना; बोले- आपसी लड़ाई में लोगों की अनदेखी की

Punjab CM Bhagwant Mann Targets Opposition: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन पर आपसी लड़ाई और लोगों की जरूरतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

Punjab CM Bhagwant Mann Targets Opposition

Punjab CM Bhagwant Mann Targets Opposition: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों नगर निगम चुनाव के प्रचार प्रसार जुटे हुए है। इसी के तहत सीएम भगवंत मान बीते दिन अमृतसर नगर निगम चुनावों में AAP उम्मीदवारों के लिए प्रचार प्रसार किया। सीएम भगवंत मान ने अमृतसर की ऐतिहासिक सड़कों पर एक विशाल जनसभा आयोजित की। इसमें उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पिछले चुनावों में पार्टी का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीएम मान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन पर आपसी लड़ाई और लोगों की जरूरतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

सीएम मान का विपक्षी दलों पर हमला

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा कि इन लोगों ने अपनी आपसी लड़ाई और लोगों की जरूरतों की अनदेखी की है। इस दौरान उन्होंने वोटर्स से अपील की कि इन लोगों पर दोबारा भरोसा न जताने के लिए कहा है। इस दौरान सीएम मान ने अमृतसर के अद्वितीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही अमृतसर के बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षमता को बढ़ाने को लेकर, राज्य सरकार का जो विजन है उसे भी समझाया है।

विज्ञापन

अमृतसर के विकास का प्लान

पंजाब में AAP सरकार की सफलता पर प्रकाश डालते हुए सीएम मान ने कहा कि भ्रष्टाचार या पक्षपात के बिना पूरी तरह योग्यता के आधार पर 50,000 युवाओं की सरकारी नौकरियों में अभूतपूर्व भर्ती की गई है। उन्होंने इस ईमानदार और कुशल शासन को नगर निगम स्तर तक विस्तारित करने की जरूरत पर जोर दिया है। इसके साथ ही अमृतसर के विकास के लिए तैयार किए एक बड़े प्लान के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ