Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए काफी कर रही है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य भर के स्कूलों और अस्पतालों की कायाकल्प कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। इसके साथ प्रदेश के स्कूलों में नई टेक्नोलॉजी की भी पूरी सुविधा दी जा रही है। इसके साथ की सीएम मान कहा कि आम आदमी क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस से राज्य के लोगों की जिंदगी बदल दी है।
सीएम मान का संबोधन
इसके साथ ही सीएम मान आगे कहा कि पंजाब के लोगों को बेहतरीन उपचार देने के लिए अस्पतालों में बुनियादी ढांचे में काफी सुधार किया गया है। सीएम मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस ने राज्य के लोगों की जिंदगी बदल दी है। सीएम मान ने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकारों के संरक्षण की वजह से राज्य में भ्रष्टाचार और नशे जैसी समस्याएं पनपी है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही राज्य में भ्रष्ट तत्वों पर नकेल कस दी है और भ्रष्टाचार को राज्य से खत्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार की तरफ से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।
यह भी पढ़ें: पंजाब राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के ‘एट होम’ रिसेप्शन में साथ दिखे CM मान और हरियाणा CM सैनी
मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम
सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार के लगातार कोशिशों के कारण मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम पहले ही महान शहीद शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जा चुका है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि इसके अलावा आगामी 28 सितंबर को एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर शहीद भगत सिंह की 35 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लुधियाना के हलवारा में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने के लिए भारत सरकार को पहले ही प्रस्ताव भेज दिया है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
22 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines