Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों एक्शन मोड में है। दरअसल, सीएम मान ने सोमवार को राज्य के स्थानीय तहसील परिसर और सरकारी दफ्तरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को दी जा रही नागरिक केंद्रित सेवाओं (CCS) का भी निरीक्षण किया। सीएम मान ने तहसीलदार कार्यालय का दौरा करते हुए वहां चल रहे रजिस्ट्री प्रोसेस को भी देखा। इस दौरान उन्होंने आम लोगों के साथ काफी बातचीत की। यहां कई लोगों ने इन सेवाओं के लिए सीएम मान और उनकी सरकार की बहुत सराहना की। इस पर भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के कुशल कामकाज के लिए लोगों की प्रतिक्रिया बहुत जरूरी है और इस चीज को हर तरह से बढ़ावा दिया जाएगा।
मान सरकार का ‘सरकार तुहाड़े द्वार’ कार्यक्रम
सीएम मान ने कहा कि ‘सरकार तुहाड़े द्वार’ राज्य सरकार का एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम उद्देश्य लोगों को उनके घर पर सारी सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत ही उन्होंने परिसर में सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया और जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने उन्हें कार्यालयों के कामकाज के बारे में बताया था। जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। सीएम मान ने कहा कि अब ज्यादातर अधिकारी काम के घंटों के दौरान अपने कार्यालयों में बैठते हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब CM भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, बोले-गोल्ड ही जीतेगी शेरों की टीम
औचक निरीक्षण का उद्देश्य
सीएम मान ने कहा कि इसका उद्देश्य अधिकारियों की किसी भी तरह की गलती निकालना नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में काम को लेकर और अधिक सुचारू बनाना है। सीएम मान ने कहा कि राज्य के लोगों ने पहली बार देखा है कि राज्य का कोई मुख्यमंत्री सरकारी कार्यालयों का दौरा कर रहा है। इस दौरे का उद्देश्य राज्य के लोगों की भलाई सुनिश्चित करना है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines