Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के विकास के साथ -साथ राज्य के धार्मिक अस्तित्व को बचाने का भी काम कर रहे हैं। हाल ही में सीएम भगवंत मान ने जत्थेदार तख्त साहिब के पद को नीचा दिखाने की कोशिश करने के लिए अकाली के नेताओं की कड़े शब्दों में आलोचना की है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार यह पाप करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह बात एक संदेश जारी करके रही है।
सीएम भगवंत मान ने की अलोचना
अपने संदेश में सीएम भगवंत मान ने कहा कि सदियों से जत्थेदार तख्त साहिब सिखों की सर्वोच्च धार्मिक सत्ता रही है। लेकिन पिछले कुछ घंटों से पूरी मानवता ने अकाली नेताओं का शर्मनाक चेहरा देखा है, जो अपने स्वार्थों के लिए जत्थेदार साहिब की सत्ता को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। अकाली नेताओं ने जत्थेदार तख्त साहिब की सत्ता का शर्मनाक तरीके से घोर अपमान किया है, जो अनुचित और अवांछनीय है। उन्होंने आगे कहा कि अकाली नेताओं का एक परिवार के अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए नास्तिकतापूर्ण और अहंकारी रवैया बहुत निंदनीय है।
यह भी पढ़ें: ‘पंजाब का लक्ष्य 2035 तक Biofuel के माध्यम से 20% ईंधन की मांग को पूरा करना’, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का दावा
‘किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा’
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस परिवार ने पहले ही पंजाब और खास तौर पर सिख समुदाय को बहुत नुकसान पहुंचाया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि अकाली नेताओं की इस हरकत ने पूरे सिख समुदाय की मानसिकता को चोट पहुंचाई है। इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम मान ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि जत्थेदार साहिब को धमकाना, उनके खिलाफ जातिवादी और उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करना बर्दाश्त है। उन्होंने कहा कि इस अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वो सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ही क्यों न हों, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines