Punjab CM Bhagwant Mann:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकसभा चुनाव में हार के बाद लगातार समीक्षा कर रहे हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को सिर्फ 3 सीटों पर जीत हासिल हुई। अब इसके बारे में सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि भले उनकी पार्टी ने पंजाब की 13 सीटों में से सिर्फ 3 सीटों पर जीत दर्ज की हैं, लेकिन उनका वोटिंग शेयर काफी बढ़ा है। पहले के मुकाबले में AAP का वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है।
‘पहले के मुकाबले है बढ़ा है AAP का वोट शेयर’
सीएम भगवंत मान ने मोहाली में मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कई चुनौतियों का सामना करने के बाद भी साल 2024 के लोकसभा चुनाव में AAP के वोट शेयर में 26 प्रतिशत की इजाफा हुआ है। इसके साथ ही सीएम मान ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि बीजेपी ने तो 400 पार का नारा दिया था। लेकिन उनकी संख्या 240 पर ही सिमट गई है। पहले ये लोग भाजपा सरकार कहते थे और अब NDA सरकार करते हैं। इनके बयानों में आया यह बदलाव दर्शाता है कि स्मृति ईरानी और अर्जुन मुंडा जैसे प्रमुख चेहरे भाजपा के इस नुकसान के लिए जिम्मेदार हैं।
यह भी पढ़ें:‘रेलवे में पंजाबियों को दिए जाएंगे अधिक मौके’, पदभार संभालते ही बोले मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू
सीएम मान का भाजपा पर वार
इसके साथ ही सीएम मान ने जोर देकर कहा कि अब पहले वाली तानाशाही नीति नहीं होगी। बता दें कि पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें से 7 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं एक सीट शिरोमणि अकाली दल के खाते में गई।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines