चंडीगढ़: पिछले एक साल में पंजाब के अभूतपूर्व विकास का पहला चरण सफलतापूर्वक मुकम्मल करने संबंधी बताते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि हम अगली सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों की ख़ुशहाली के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं।
विकास एवं ख़ुशहाली के लिए की समर्पित
अपनी सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष मुकम्मल होने के बाद पंजाबियों के लिए वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल हुये विधान सभा मतदान के दौरान राज्य के लोगों ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में व्यापक जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से लोगों के समूचे विकास एवं ख़ुशहाली के लिए की समर्पित कोशिशों से पिछले एक साल के दौरान राज्य क्रांतिकारी परिवर्तनों का गवाह बना है।
प्रवासी भारतीयों से सहयोग मांगा
सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगली सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ करने वाली पिछली सरकार के विपरीत हमारी सरकार भावी पीढ़ी के समूचे विकास पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। मुख्यमंत्री ने बड़े पैमाने पर जनादेश के साथ पंजाब की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए लोगों का तह-ए-दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों की तरफ से दिखाऐ भरोसे और प्यार ने उनको अपना फ़र्ज़ प्रभावशाली तरीके के साथ निभाने का मार्ग प्रशस्त किया है। भगवंत मान ने नये पंजाब के खाका तैयार करने के लिए लोगों ख़ास तौर पर प्रवासी भारतीयों से सहयोग मांगा।
न तो बादल की है और न ही कैप्टन की, यह सरकार हर पंजाबी की है
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पहली दफ़ा ऐसी सरकार बनी, जो ख़ास तौर पर राज्य के लोगों के साथ सम्बन्धित है। उन्होंने कहा कि यह सरकार न तो बादल की है और न ही कैप्टन की, यह सरकार हर पंजाबी की है। भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी आशाओं के मुताबिक राज्य की भलाई यकीनी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी और जल्दी ही पंजाब नया, प्रगतिशील और गतिशील राज्य बनेगा।
आगामी दिनों में व्यापक मुहिम शुरु की जायेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल के दौरान पंजाब व्यापक विकास का गवाह बना है और दूसरे साल में भी विकास एवं तरक्की पर अधिक ज़ोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास के लिए उद्योग को रियायतें दीं जा रही हैं, जिससे पंजाब आगामी दिनों में औद्योगिक गढ़ के तौर पर उभरेगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में से नशों को जड़ से उखाड़ने के लिए आगामी दिनों में व्यापक मुहिम शुरु की जायेगी।
आम लोगों की समस्याओं से अवगत
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने पहली जुलाई से हर महीने 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि नवंबर- दिसंबर 2022 में राज्य के 87 प्रतिशत घरों का बिजली बिल ज़ीरो आया। भगवंत मान ने कहा कि वह आम परिवार से सम्बन्धित हैं और वह आम लोगों को पेश समस्याओं से भलीभाँति अवगत हैं।
मुलाजिमों की सेवाएं रेगुलर करने की मंज़ूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 14 हज़ार आरज़ी कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर किया है और कैबिनेट ने इतनी संख्या में ही और मुलाजिमों की सेवाएं रेगुलर करने की मंज़ूरी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को गेहूँ और धान के फ़सली चक्र में से निकालने और भूजल बचाने के लिए मूँगी को तीसरी फ़सल के तौर पर उत्साहित किया है। भगवंत मान ने कहा कि मूँगी की 7275 रुपए के प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गई है, जिससे किसानों को 30 हज़ार रुपए प्रति एकड़ की अतिरिक्त आमदन हुई है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
15 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
19 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines