Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब में बहुत जल्द ही नगरीय चुनाव होने वाले है। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में AAP को बंपर जीत मिली थी। उपचुनाव के दौरान पार्टी के प्रचार प्रसार में सीएम मान के साथ-साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर जी-जान से लगी हुई थीं। इसके बाद से लगातार खबरे आ रही थी कि आने वाले चुनावों में डॉ. गुरप्रीत कौर भी चुनाव लड़ सकती हैं। इन सभी खबरों पर ब्रेक लगाते हुए सीएम भगवंत मान ने बताया कि उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
चुनाव नहीं लड़ेंगी गुरप्रीत
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए साफ-साफ कहा कि उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर किसी तरह का कोई चुनाव नहीं लड़ने वाली है। सीएम मान ने आगे बताया कि वह समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में आई हैं। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि जालंधर उपचुनाव में उनकी पत्नी ने उसी तरह पार्टी का प्रचार किया है, जैसे बाकी नेताओं की पत्नियां करती हैं। हम सभी को पता है कि जब परिवार के लोग चुनाव में प्रचार करते हैं तो लोगों पर उस पर काफी फर्क पड़ता है।
यह भी पढ़ें: गुलाब चंद कटारिया बने पंजाब के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया पुरोहित का इस्तीफा
पेशे से डॉक्टर है गुरप्रीत
इसके साथ ही सीएम मान ने बताया कि उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी 3 महीने की बेटी को लेकर अपनी दादी के साथ जालंधर आई हैं। सीएम मान ने बताया कि गुरप्रीत पेशे से एक डॉक्टर हैं और ये काम भी जनसेवा के लिए ही करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी चुनाव प्रचार कर रही हैं और रैलियां कर रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह चुनाव लड़ने वाली हैं।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
13 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines