---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब सीएम भगवंत मान बोले-2023-24 का बजट ‘आम लोगों का बजट’

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा पेश किए साल 2023-24 के बजट को ‘आम लोगों का बजट’ बताया है। सीएम ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इस बजट को नए, प्रगतिशील और ख़ुशहाल पंजाब की रूप-रेखा तैयार होगी। कार मुक्त बजट पेश किया मुख्यमंत्री ने कहा […]

---विज्ञापन---

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा पेश किए साल 2023-24 के बजट को ‘आम लोगों का बजट’ बताया है। सीएम ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इस बजट को नए, प्रगतिशील और ख़ुशहाल पंजाब की रूप-रेखा तैयार होगी।

कार मुक्त बजट पेश किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व एवं संतुष्टी वाली बात है कि उनकी सरकार के सत्ता में आने से ठीक एक साल बाद यह कर मुक्त बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के पहले संपूर्ण बजट का मनोरथ राज्य के विकास को बड़े स्तर पर बढ़ावा देना है।

---विज्ञापन---

बजट प्रत्येक क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की प्रतिबद्धता के मुताबिक बजट में पंजाब को फिर ‘रंगला पंजाब’ बनाने का नक्शा पेश किया गया। उन्होंने कहा कि यह बजट हरेक क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देगा और राज्य के व्यापक विकास को सुनिश्चित बनाएगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यह बजट राज्य सरकार की प्रगतिशील नीतियों को शामिल कर राज्य की तरक्की के लिए मददगार साबित होगा।

नौजवानों को 26,797 सरकारी नौकरियां दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक नौजवानों को 26,797 सरकारी नौकरियां दी हैं। इस बजट में रेगुलर भर्ती और पंजाबियों के लिए प्राइवेट क्षेत्र में नौकरियों के लिए माहौल सृजन करने की व्यवस्था की गई है, जिससे विदेश जाने के रुझान को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1,96,462 करोड़ रुपए का कुल बजट व्यय रखा गया है, जिसमें बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुकाबले 26 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। भगवंत मान ने कहा कि कृषि और सहायक पेशों के लिए बजट में 20 प्रतिशत का इज़ाफा किया गया, जिससे कृषि को लाभप्रद पेशा बनाने के लिए जरुरी कदम उठाए जा सकें।

---विज्ञापन---

1000 करोड़ रुपए रखे गए हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई कृषि नीति लाने की व्यवस्था बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल और किसानों की आमदन बढ़ाकर उनको मौजूदा कृषि संकट से बाहर निकालने के उद्देश्य की पूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि आने वाले वित्तीय वर्ष के दौरान कृषि विविधता के लिए विशेष योजना के लिए 1000 करोड़ रुपए रखे गए हैं, जो किसानों के कल्याण के लिए बहुत सहायक सिद्ध होंगे। भगवंत मान ने कहा कि किसानों को मौसम के कहर और अन्य आपदाओं से बचाने के लिए फ़सल बीमा मुहैया करवाने का प्रस्ताव भी ऐतिहासिक फ़ैसला है, जो किसानों के हित महफूज़ रखेगा।

First published on: Mar 10, 2023 05:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola