Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के लोगों के करीब है। सीएम मान जनता से जो वादा करते हैं, उसे पूरा जरूर करते हैं। इसलिए पंजाब के लोगों उन्हें खूब पसंद करते हैं। जालंधर वेस्ट सीट के उपचुनाव के दौरान सीएम मान ने क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि वह हफ्ते में 2 दिन जालंधर में रहेंगे और यहीं से सरकार चलाएंगे। बीते सीएम मान अपना वादा पूरा करते हुए जालंधर पहुंचे। यहां उन्होंने पहले जालंधर में आप कार्यकर्ताओं और वालंटियरों के साथ लंच मीटिंग की। इसके बाद सीएम मान जालंधर पश्चिम के हर घर-घर जाकर लोगों को जीत के लिए धन्यवाद कहा है।
दो दिन जालंधर से चलेगी सरकार
इसके अलावा सीएम मान एक जनसभा को भी संबोधित किया। जिसमें सीएम मान ने कहा कि उन्होंने जालंधर की जनता से वादा किया था कि वह हफ्ते में दो दिन यहीं रहकर काम करेंगे। इसके लिए उन्होंने दोआबा और माझा क्षेत्र कार्यालय खोला है। सीएम मान ने कहा कि लोगों के दिलों में AAP के लिए विश्वास किसी सर्वे में नहीं आता। ठीक इसी तरह से किसी ने भविष्यवाणी नहीं की थी कि मोहिंदर भगत को 60 हजार के करीब वोट मिलेंगे। लेकिन उन्होंने 37 हजार से अधिक वोट मार्जिन के साथ जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें: मान सरकार युवाओं को दे सकती है ये नौकरी की सौगात, जानें क्या है पूरी प्लानिंग
इन मुद्दों को सुलझाने में लगी सरकार
सीएम मान ने कहा कि इन चुनावों के दौरान उन्होंने एक बार फिर व्यापारियों, कारोबारियों, डॉक्टरों, अध्यापकों और कई लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पता चला कि किन मुद्दों को सुलझाना है और लोगों की मौजूदा समस्याओं को सुलझाना है। उन्होंने कहा कि यह इस चुनाव की अच्छी बातों में से एक है। उन्होंने शीतल अंगुराल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धैर्य बहुत जरूरी है। जो लोग लालच में आ जाते हैं, भगवान उनकी मदद नहीं करते, बल्कि उनकी जगह किसी ‘भगत’ को दे देते हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 hr agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
5 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines