Punjab CM Reply: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP के आरोपों का जवाब दिया है और कोठी नंबर 50, जिसे BJP ने ‘शीश महल’ बताकर प्रचारित किया है, को लेकर किए गए दावों को सबूतों के साथ प्रमाणित करने की चुनौती दी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि BJP बेबुनियाद प्रचार करके पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही है. पंजाब के असली मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय गुमराह करने वाले प्रचार कर रही है. कोठी नंबर 50 में बने कैंप कार्यालय के स्थान को लेकर फैलाया जा रहा झूठा प्रचार बेहद निंदनीय है.
CM भगवंत मान ने किया BJP को चैलेंज
भगवंत मान सरकार ने नशे के विरुद्ध जंग छेड़ रखी है. नौकरियां ईमानदारी से लग रहीं है. किसान, व्यापारियों, युवाओं, खिलाड़ियों, महिलाओं और बाढ़ पीड़ितों के लिए शानदार काम किए है. भ्रष्टाचार रोकने से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक क्रांति लाई है. BJP वालों को चुनौती देता हूं कि जितने काम भगवंत मान सरकार ने मात्र 3.5 साल में कर दिए हैं, उसमें से 10 प्रतिशत भी BJP ने किसी एक राज्य में किए हों, जहां इनकी सरकारें हैं तो बताएं, लेकिन वे नहीं बता पाएंगे, इसलिए नई नकली मनोहर कथा लेकर आए हैं. अरविंद केजरीवाल किस होटल में रुके, किस गेस्ट हाउस में रुके, किस कमरे में सोए, कहां बाथरूम गए, इस पर BJP वाले सिर्फ बकवास कर ओर करवा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘लाडो लक्ष्मी योजना निकली लाडो छलावा योजना’, अनुराग ढांडा ने उठाए पहली किस्त पर सवाल
BJP पर लगाया गुमराह करने का आरोप
भगवंत मान ने कहा कि BJP आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से घबरा गई है. उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए घटिया हथकंडे अपना रही है, पंजाबियों को आम आदमी पार्टी के खिलाफ करने के लिए गुमराह कर रही है. बेतुके दावे कर रही है और उन्हें साबित करने के लिए वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है. चंडीगढ़ में कोठी नंबर 45 उनका खुद का सरकारी निवास है और कोठी नंबर-50 गेस्ट हाउस और कैंप ऑफिस है. यहां सरकारी स्तर की बैठकें होती हैं, इसे किसी को आवंटित नहीं किया गया है. इसे बैठकें करने के लिए और बाहर से आने वाले प्रतिष्ठित लोगों को ठहराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines