Punjab CM Bhagwant Mann Talk With Amit Shah: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने राज्य में धान खरीद प्रक्रिया में आ रही परेशानियों का मुद्दा उठाया है। साथ ही सीएम मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की भी मांग की है। सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह से टेलीफोन पर बात की और उन्हें पंजाब में खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों और परेशानियों के बारे में बताया।
केंद्रीय गृह मंत्री से सीएम मान ने की बात
सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि परिवहन लागत, भंडारण की कमी, हाइब्रिड किस्म की गुणवत्ता और शैलर मालिकों को होने वाले नुकसान जैसे मुद्दे खरीद प्रक्रिया को खतरे में डाल रहे हैं। सीएम मान ने भारत सरकार से देश के हित के लिए इन मुद्दों के समाधान की तरफ ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने आगे कहा कि किसान, आढ़ती और मिल मालिक देश में खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं। सीएम मान ने कहा कि किसान अनाज उगाते करते हैं। वहीं आढ़ती और मिल मालिक अनाज की खरीद, भंडारण और उठान की जिम्मेदारी उठाते हैं। सीएम मान ने आगे बताया कि इस साल पंजाब में 185 लाख मीट्रिक टन धान के पैदावार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सुचारू अनाज खरीद के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब उद्योगपतियों की सलाह से लागू करेगा उद्योग हितैषी नीतियां, श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद का बड़ा बयान
आरडीएफ का बकाया हिस्सा
एक अन्य मुद्दे पर बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य के आरडीएफ का बकाया हिस्सा तुरंत जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इसके लिए जरुरी औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार यह पैसा जारी करे। सीएम मान ने कहा कि राज्य भिखारी नहीं हैं और उन्हें परेशान करने के बजाय केंद्र को उन्हें उनका वाजिब हिस्सा देना चाहिए।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines