हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

150 साल से ज्यादा पुराना पंजाब CM मान के घर का इतिहास, शानो शौकत और लग्जरी सुविधाएं देख चौंक जाएंगे

CM Bhagwant Mann New Jalandhar House: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में अपना घर बदलने वाले है। उनके नए घर का इतिहास 150 से साल भी ज्यादा पुराना है।

विज्ञापन

CM Bhagwant Mann New Jalandhar House: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सीएम भगवंत मान जालंधर में अपना घर बदलने वाले है। उन्होंने जालंधर में अपना दूसरे घर को चुन लिया है, जो पुरानी बारादरी के हाउस नंबर 1 है। सीएम मान का जालंधर वाला घर पूरे शहर के बीचो-बीच में है। इस एक और बड़ी खासियत है। दरअसल, इस घर का इतिहास 150 से साल भी ज्यादा पुराना है।

176 सालों में पुराना है घर का इतिहास

जानकारी के अनुसार, सीएम भगवंत मान अब जालंधर के जिस घर में रहने वाले हैं, वो घर जालंधर के पहले ब्रिटिश कमिश्नर सर जॉन लॉरेंस का घर है। 1848 में ब्रिटिश कमिश्नर सर जॉन लॉरेंस इस घर में रहने आए थे। उस वक्त जालंधर के महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य का हिस्सा था। उन्होंने इस घर को बनाने के लिए अनूठी नानकशाही ईटों, पत्थर और सामग्री का इस्तेमाल किया था। पिछले 176 सालों में इस घर के अंदर 140 कमिश्नर रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: CM भगवंत मान ने लॉन्च किया ‘खेड़ा वतन पंजाब दिवस’ तीसरे वर्जन का टी-शर्ट और Logo, कही बड़ी बात

शानो शौकत और लग्जरी सुविधाएं

सीएम मान के इस नए घर में कई सुविधाएं होगी। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम मान के नए घर में 4 ड्राइंग रूम, तीन ऑफिस रूम, 4 बेडरूम, सहायक कर्मचारियों के लिए 2 कमरों वाले फैमिली फ्लैट और एक बाहरी बंद बरामदा रहने वाला है। इसके अलावा घर का पिछला हिस्सा क्लब जिमखाना से जुड़ा हुआ है और घर के सामने वाले हिस्से में बड़ा गॉर्डन है। बता दें कि जालंधर उपचुनवा के वक्त सीएम मान ने कैंट के दीप नगर में किराए पर घर लिया था। इस घर में सीएम मान ने पत्नी और बेटी के साथ गृहप्रवेश किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें