Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम किया जा रहा है। प्रदेश के विकास के साथ-साथ सीएम मान राज्य के युवाओं के लिए रोजगार की भी व्यवस्था कर रहे हैं। इसी मुहिम के तहत सीएम भगवंत मान की सरकार ने मात्र 30 महीनों में 44974 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है, इससे युवाओं के जीवन में रोशनी आई है। सीएम मान ने शनिवार को समारोह के दौरान 293 युवाओं को अलग-अलग विभागों के नियुक्ति पत्र सौंपे। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार के लिए यह गर्व की बात है कि इन युवाओं को पूरी तरह से योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है।
44,000 से अधिक पदों पर भर्ती
सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार विभाग में रिक्त पदों को तुरन्त भर्ती कर रही है। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए ठोस व्यवस्था अपनाई गई है, जिसकी वजह से 44,000 से अधिक पदों में से एक भी नियुक्ति को अब तक किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार के लिए यह गर्व की बात है कि इन युवाओं को पूरी तरह से योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला समारोह नहीं है, जिसमें राज्य सरकार ने नौजवानों को नौकरी के पत्र सौंपे हो, इससे पहले भी ऐसे कई समारोह हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब CM भगवंत मान के आश्वासन के बाद किसानों ने खत्म किया धरना, जानें पूरा मामला
राज्य में रिवर्स माइग्रेशन शुरू
सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को इस नेक काम में भागीदार बनाकर पंजाब के पुराने गौरव को बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों के कारण राज्य में रिवर्स माइग्रेशन शुरू हो गया है। राज्य के युवा अब विदेश में जाकर रोजगार पाने के बजाय यहां कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा पहले दूसरे देशों में चले गए थे, वो भी अब वापस आ रहे हैं और कड़ी मेहनत करके रोजगार पा रहे हैं।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines