Punjab CM Bhagwant Mann Met Probationer IAS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश में कानून व्यवस्थाओं बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मान हाल ही में पंजाब के लिए अलॉट किए गए 2023 कैडर के 5 प्रोबेशन IAS अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान सीएम मान ने इन अधिकारियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और प्रोफेशनल होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कहा है। इसके साथ ही सीएम मान ने इन अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए भी कहा है।
प्रोबेशनर IAS से मिले सीएम भगवंत मान
मुख्यमंत्री मान ने अपने सरकारी आवास पर 2023 कैडर के प्रोबेशनर IAS अधिकारियों से मिले। सीएम ने IAS आदित्य शर्मा, सुनील, सोनम, कृतिका गोयल और राकेश कुमार मीना से बात करते हुए उन्हें सलाह दी कि वह राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याण और विकास योजनाओं के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार अपनी सेवाएं दें। इसके साथ ही सीएम मान ने उम्मीद जताते हुए 2023 बैच के इन नए IAS अधिकारियों से कहा कि उन्हें यकीन है कि ये IAS अधिकारी राज्य को गौरव के शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान सीएम मान ने IAS अधिकारियों से कहा कि वह ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और प्रोफेशनल होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।
यह भी पढ़ें: पंजाब की मान सरकार ने जारी किए आशीर्वाद योजना के 1.71 करोड़ रुपये, इन लोगों को मिलेगा लाभ
नए अधिकारियों को सीएम की खास सलाह
सीएम मान ने IAS अधिकारियों से आगे कहा कि वह पंजाब के लोगों के दोस्त और मार्गदर्शक बनकर अपनी पढ़ाई और ट्रेंनिंग के इस्तेमाल से उनकी भलाई के लिए काम करें। इसके साथ ही सीएम मान इश्वर से अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार करियर की कामना की। सीएमा मान ने कहा कि राज्य सरकार रंगला पंजाब बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। इस मिशन पर काम करने वाली टीम का हिस्सा बनने के लिए नए अधिकारियों का स्वागत है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines