CM Mann Meet Vinesh Phogat Family: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरियाणा के चरखी दादरी में भारतीय पहलवान विनेश फोगट के चाचा महावीर फोगट से मुलाकात की। भारतीय पहलवान विनेश फोगट को आज अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित कर दिया गया। सीएम भगवंत मान चरखी दादरी में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जब उन्हें पता लगा कि ज्यादा वजन के चलते विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है तो वो उनके चाचा से मिलने आए।
उनसे मुलाकात कर भरोसा दिलाया। साथ ही विनेश के परिवार को हौसला दिया।इस दौरान परिवार से मिलने पहुंचे सी.एम. मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि क्या हर रात आधी रात को विनेश उठकर अपना वेट करेगी। ये सारी जिम्मेदारी उनके कोच की थी, कब क्या खाना है। अब तो जो होना था वो हो गया। इसका विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं छोटे से गांव से उठकर सीएम बन गया। छोटे-छोटे गांव से उठकर लोग तरक्की कर रहे हैं।
महावीर फोगाट क्या बोले
इस घटना पर महावीर फोगाट ने कहा कि पूरे देश को पदक की उम्मीद थी। मेरे साथ पूरे देश को दुख है। मुझे पता चला है कि 150 ग्राम वजन ज्यादा था जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब आगे नियमों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।
50 किलो से ज्यादा वजन के कारण किया बाहर
आपको बता दें, पहलवान विनेश फोगाट का ज्यादा 50 किलोग्राम से ज्यादा वजन के कारण ओलंपिक 2024 से बाहर कर दिया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमारी रात भर की कोशिश के बावजूद उन्हें डिस्क्वालिफाइड किया गया है। बुधवार सुबह उनका वजन ग्राम 50 किलोग्राम से थोड़ा ज्यादा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, विनेश फोगाट बुधवार सुबह गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले से पहले 50 kg वजन को कायम नहीं रख सकीं।
100 ग्राम से ज्यादा निकला वजन
बताया जा रहा है कि विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला है। कंपीटिशन के रूल्स के मुताबिक, विनेश सिल्वर मेडल के भी योग्य नहीं रह जाएंगी। इसके बाद 50 kg कैटेगरी में सिर्फ गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल दिया जाएगा।
पूरी रात वजन कम करने की कोशिश की
मंगलवार रात को ही विनेश को इस बात का पता चल गया था। उन्होंने पूरी रात वजन कम करने के लिए पूरी कोशिश की, जिसमें जॉगिंग, स्कीपिंग और साइकिलिंग शामिल है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विनेश को थोड़ा और समय दिया जाए, लेकिन उनकी मांग नहीं सुनी गई।
अमेरिका से फाइनल में मुकाबला होना था
विनेश पहले 53kg भार वर्ग में लड़ती थी। यह पहली बार है कि वह 50 kg में मुकाबला लड़ रही हैं। विनेश का बुधवार रात को करीब 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए अमेरिका की रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से फाइनल मुकाबला होना था।
पहली भारतीय महिला रेसलर फाइनल में पहुंची थीं
विनेश मंगलवार को 3 मुकाबले जीतकर 50 kg रेसलिंग ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर बनीं थीं। सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को, क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच और प्री-क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी को 3-2 से मात दी थी। उन्हें बुधवार रात करीब 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए अमेरिकी रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से मुकाबला करना था।
ये भी पढ़ें- पंजाब सीएम ने 872 दिनों में युवाओं को दी 44250 सरकारी नौकरियां, जानिए क्या बोले भगवंत मान?
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
16 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines