Punjab Govt Launched New Scheme For Farmers: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में पराली जलाने और उड़ाने की समस्या से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। अब राज्य सरकार की तरफ से पूरे पंजाब में सहकारी बैंकों के साथ ‘फसल अवशेष प्रबंधन ऋण योजना’ शुरू की गई है। सीएम भगवंत मान ने इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी है। सीएम मान ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को रोकना और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने में किसानों की मदद करना है। इस योजना के तहत किसानों को फसलों के वेस्ट मेनेजमेंट को लेकर मशीनरी खरीदने के लिए आसानी से लोन उपलब्ध कराना है।
802 ब्रांच में शुरू हुई योजना
सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह योजना पंजाब के सहकारी बैंक चंडीगढ़ और जिला सहकारी बैंकों की 802 ब्रांच में शुरू की गई है। किसान बेहद आसान तरीके से इन बैंक ब्रांच पर जाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सीएम मान ने बताया कि गांवों के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (PAC) और बाकी के प्रगतिशील किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
क्या है योजना का उद्देश्य?
सीएम भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि यह योजना पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना किसानों को वैकल्पिक फसल अवशेष प्रबंधन चुनने के लिए प्रोत्साहित करेगी। सीएम मान ने हर संभव तरीके से किसानों का कल्याण करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और किसानों से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें: मान सरकार की कोशिश लाई रंग! मार्च तक मिलेगी 90 लाख मीट्रिक टन भंडारण की जगह, कैबिनेट मंत्री का दावा
पंजाब सरकार की किसान कल्याण योजना
सीएम मान ने आगे कहा कि ‘फसल अवशेष प्रबंधन ऋण योजना’ के अलावा राज्य के किसान प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां और कॉमन हायरिंग सेंटर (CHC) योजना के तहत कृषि उपकरणों की खरीद पर 80 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। सीएम मान ने कहा कि इसी तरह प्रगतिशील किसान फसल अवशेष प्रबंधन के तहत बेलर और सुपरसीडर जैसे कृषि उपकरणों की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
7 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
22 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines