Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंडियों में धान खरीद के प्रोसेस को लेकर सोमवार को अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम मान ने अधिकारियों को राज्य भर की मंडियों में खरीदे जा रहे धान के जल्द उठान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बैठक में सीएम मान ने कहा कि राज्य में धान की लिफ्टिंग जल्द से जल्द की जानी चाहिए ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करने पड़े।
पंजाब के किसानों की देश में भूमिका
बैठक में सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के किसानों ने देश को फूड प्रोडक्शन में आत्मनिर्भर बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाई है। सीएम मान ने कहा कि धान लिफ्टिंगकी प्रक्रिया में किसानों ने राज्य के प्राकृतिक संसाधनों जैसे पानी और उपजाऊ मिट्टी का भी बहुत दोहन किया है। इस साल भी राज्य के किसानों द्वारा राष्ट्रीय खाद्य कोष में 185 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान दिए जाने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: लॉर्ड इंद्रजीत सिंह को मिला ग्लोबल सिख काउंसिल का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जानें इवेंट की खास बातें
किसानों के हितों की रक्षा
सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है। राज्य सरकार पंजाब में धान की सुचारू खरीद के लिए भी कमिटेड है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मंडियों में धान की मजबूरी में बिक्री नहीं होने दी जाएगी। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने धान की खरीद के लिए सभी तरह के इंतजाम किए हैं। इसके लिए राज्य भर में 2651 मंडियां स्थापित की गई हैं।
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
9 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
20 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines