Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब में उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चारों उम्मीदवारों के एक साथ बीते दिन बैठक की। इस बैठक में भगवंत मान, हरचंद सिंह बरसट, जगरूप सिंह सेखवां सहित वरिष्ठ आप नेता और उपचुनाव के उम्मीदवार मौजूद थे। बैठक में सीएम भगवंत मान ने आप उम्मीदवारों के साथ चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि AAP चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। साथ ही सीएम मान ने कहा कि राज्य के लोग हमारे साथ हैं क्योंकि हम उनके मुद्दों और काम पर ध्यान देते हैं।
इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
बैठक के बाद मीडियो से बात करते हुए AAP के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद संदीप पाठक ने बताया कि आगामी उपचुनावों के लिए पार्टी जमीनी स्तर पर अभियान चलाने के तैयार है। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि पार्टी के सभी सदस्य गांवों में मतदाताओं से सक्रिय रूप से जुड़ेंगे और जनता के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस करेंगे।
चुनावों में मिलेंगे अच्छे नतीजे
पाठक ने भरोसा जताया कि मतदाता उम्मीदवारों को उनके काम और उनके निर्वाचन क्षेत्रों की जरूरतों के आधार पर समर्थन देंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों की वास्तविक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया, और कहा कि सार्वजनिक मुद्दों के इर्द-गिर्द बना अभियान मतदाताओं का आशीर्वाद और समर्थन हासिल करेगा। उन्होंने अभियान की रणनीति बताई, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सहित AAP नेताओं की भागीदारी के साथ रोड शो और छोटी सभाएं शामिल हैं। पाठक ने कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण से चुनावों में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: पंजाब के किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे, मंत्री अमन अरोड़ा ने केंद्र पर बोला हमला
पंजाब में गंदी राजनीति
मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को संबोधित करते हुए पाठक ने पंजाब में गंदी राजनीति करने के लिए भाजपा की आलोचना की। उन्होंने AAP और उसके नेताओं के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही साजिशों पर बात की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा AAP के विकास से काफी निराश है और वह मतदाताओं को AAP का समर्थन न करने की धमकी दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines