हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब में युवाओं को रोजगार देने में लगी भगवंत मान सरकार; 249 को नियुक्ति पत्र सौंप किया पिछली सरकार पर कटाक्ष

विज्ञापन

Punjab CM Bhagwant Mann Appointment Letters, चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम ने विभिन्न विभागों में भर्ती हुए 249 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आम आदमी पार्टी (APP) पर मुफ्त की मिठाइयां बांटने के आरोप पर भगवंत मान ने पूछा कि प्रधानमंत्री बताए-15 लाख रुपए का वादा किसने किया था।

नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार को लोगों को उम्मीद देनी चाहिए। मैंने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि खजाने में बहुत लीकेज हैं। फिलहाल जीएसटी का राजस्व बहुत बड़ा है और पंजाब के खजाने में कई मायनों में वृद्धि हो रही है। राज्य में मौजूदा स्थिति में 36,097 युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। यह अपने आप में बड़ी बात है।

उधर, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि वो (मनप्रीत) पहले अकाली-भाजपा सरकार में तो फिर कैप्टन के राज में 9 साल तक खजाना खाली होने की बात ही करते रहे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष किया कि क्या वह सही में एक कैप्टन हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola