Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के विकास और यहां की जनता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम मान ने अपने मात्र 872 दिनों के कार्यकाल में राज्य के युवाओं को 44,250 सरकारी नौकरियां दे चुके हैं। इसी के साथ मान सरकार ने पंजाब में एक नया मानदंड स्थापित कर दिया है। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि पिछले 2.5 सालों में पंजाब सरकार ने एवरेज हर दिन करीब 51 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।
मान सरकार ने बांटी अब तक 44250 नौकरियां
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिते दिन पुलिस, कानून एवं न्याय और गृह विभाग में 443 अधिकारियों को आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सीएम मान ने संबोधन के दौरान कहा कि इन नियुक्ति पत्रों को सौंपने के साथ ही राज्य सरकार ने अब तक 44250 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। ये सभी भर्तियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर की गई हैं। सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार का यही सिर्फ एजेंडा है कि पंजबा के युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर उन्हें मजबूत बनाया जाए। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि पिछले 2.5 सालों में लोगों ने राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों पर भरोसा जताया है।
यह भी पढ़ें: Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 15 अगस्त को जालंधर में लहराएंगे तिरंगा
क्या है ‘एक विधायक, एक पेंशन’ बिल?
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में 19 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं, जिनमें कल रात बंद किए गए दो टोल प्लाजा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि इनमें से अधिकांश ने विस्तार की मांग की थी, लेकिन व्यापक जनहित में उन्हें इससे इनकार कर दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन टोल प्लाजा के बंद होने से पंजाब में आम आदमी की जेब से रोजाना 63 लाख रुपये बच रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐतिहासिक ‘एक विधायक, एक पेंशन’ बिल पारित किया है। इस बिल के अनुसार प्रत्येक विधायक को एक ही पेंशन मिलेगी।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
16 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines