Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के किसानों के विकास को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, साथ ही कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को सीएम भगवंत मान ने डिप्टी कमिश्नरों के साथ एक वर्चुअली बैठक की। इस बैठक में उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को धान की खरीद और उठान में तेजी लाने के लिए व्यापक क्षेत्रीय दौरे करने के निर्देश दिया है।
सीएम मान ने बुलाई डिप्टी कमिश्नरों की बैठक
बैठक में सीएम भगवंत मान ने डिप्टी कमिश्नरों से कहा कि खरीफ मार्केटिंग सीजन 2024-25 के शुरू होने के साथ ही मंडियों में धान की इंकम बढ़ गई है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी तरह की असुविधा नहीं आनी चाहिए। इसके लिए डिप्टी कमिश्नरों को व्यक्तिगत रूप से अनाज की सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए। इसमें किसी तरह की कोई कसर नहीं छूटनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘औद्योगिक विकास को आकार देने वाले जादूगर थे वो’, Ratan Tata Death पर पंजाब CM मान ने जताया दुख
185 एलएमटी धान की खरीद
सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार को खरीद सीजन के दौरान किसानों की तरफ मंडियों में लाए जाने वाले 185 एलएमटी धान की खरीद की उम्मीद है। सीएम मान ने कहा कि केएमएस 2024-25 के लिए 41,378 करोड़ रुपये की सीसीएल पहले ही आरबीआई की तरफ से रीलीज किए जा चुके हैं। सीएम ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए उनकी उपज को जल्द से जल्द खरीदा और उठाया जाना चाहिए। राज्य सरकार धान की सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
3 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
7 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines