Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों किसानों की फसल की खरीद को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम भगवंत मान ने सोमवार को अपने सरकारी निवास पर कृषि विभाग की एक अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम मान ने किसानों की फसल की खरीद को लेकर सामने आ रही परेशानियों के समाधान पर चर्चा की। इस बैठक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक और डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी शामिल थे।
खुद जायजा ले रहे हैं सीएम मान
इस बैठक में फसलों की खरीद को लेकर खास फैसले लिए गए। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में चावल की खरीद का सिलसिला चल रहा है। खुद मुख्यमंत्री मान हर रोज चावल की खरीद की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कोई भी कमी होती है, तो उसे तुरंत हल किया जाता है। पंजाब में अभी तक 24 लाख मीट्रिक टन चावल मंडियों में पहुंचा है। इसमें से 22.5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। वहीं 4 लाख मीट्रिक टन की पेमेंट भी की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में जानवरों के लिए शुरू होगा टीकाकरण अभियान, कैबिनेट मंत्री खुडियां ने किया ऐलान
आधी से भी कम हुई RO फीस
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बैठक में फसल की खरीद को लेकर एक और मुद्दा उठाया गया है। इस फैसले के तहत सरप्लस किए गए चावल पर RO फीस को 50 रुपये से घटाकर 10 रुपये प्रति मीट्रिक टन कर दिया गया है। अगर सेलर मालिक अगले दिन ही धान की लिफ्टिंग कर लेता है, तो उसे ये 10 रुपये भी माफ कर दिए जाएंगे। अब जिले के स्तर पर मिलर किसी भी मंडी में जाकर लिफ्टिंग कर सकेंगे। इसी के साथ ही एक और फैसला लिया गया, जिसमें अब पुरानी के साथ-साथ नई मंडियों को भी पूरा चावल मिलेगा।
संबंधित खबरें
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
23 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines