Punjab CM Bhagwant Mann Big Decision: पंजाब के लोकसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी की हार के बाद सीएम भगवंत मान ने खुद इसे लेकर मंथन शुरू किया है। इसके लिए सीएम भगवंत मान ने प्रदेश के सभी विधायकों, प्रत्याशियों और संगठन के नेताओं से मुलाकात की और बातचीत की हैं। इसके साथ ही सीएम मान चुनाव में जनता की नाराजगी को दूर करने के लिए नई रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस नई रणनीति के तहत अब हर हफ्ते सीएम मान राज्य का दौरा करेंगे।
हर हफ्ते राज्य का दौरा करेंगे सीएम मान
इस दौरे के दौरान सीएम मान पंजाब के लोगों से मिलेंगे और उनकी परेशानियों को सुनेंगे। वैसे अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि आखिर सीएम मान का यह सप्ताहिक दौरा कब से शुरू किया जाएगा। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सीएम मान अपना यह दौरान अगले हफ्ते से शुरू कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम मान का यह दौरा आने वाले महीनों के पंचायत चुनाव, नगर निगम चुनाव और पांच विधानसभा चुनाव के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।
यही भी पढ़ें: ‘मान सरकार में सुरक्षित है पंजाब के दलित छात्रों का भविष्य’, जानें वित्त मंत्री क्यों ने कही यह बात
सीएम मान की नई स्टेटर्जी
इसके अलावा सीएम मान, विधायक और अधिकारियों के बीच बढ़ रही दूरी को भी कम करने की कोशिश करेंगे। दरअसल, पंजाब के कई विधायकों द्वारा शिकायत की गई है कि अधिकारी उनकी बातें बिल्कुल भी नहीं सुनते हैं। इसकी वजह से प्रदेश में सरकारी योजनाओं को लागू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मुद्दा सीएम की चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी के साथ हुई बैठक में भी मुद्दा उठाया गया था। सीएम मान इस परेशानी को लेकर गंभीर भी हैं, इसे दूर करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines