Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के राइस मिलर्स एसोसिएशन ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई बैठक के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी सभी जायज मांगों को भारत सरकार के सामने उठाएगी। इसके साथ ही सीएम मान ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार ने पहले ही भारत सरकार के सामने फसल के भंडारण की कमी का मुद्दा उठा चुकी है।
सीएम मान ने दिया आश्वासन
इस बैठक में सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने फसल के भंडारण की कमी के मामले में राज्य सरकार से 40 लाख टन जगह खाली करने को कहा है, जिस पर राज्य सरकार सहमत हो गई। इसके बाद मार्च 2025 तक 90 लाख टन जगह खाली करने पर सहमति हुई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने इस मामले में गेहूं और धान के ट्रांसपोर्ट के लिए लिखित में आश्वासन दिया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि FCI इस महीने के आखिर तक राज्य से 15 लाख टन गेहूं और धान के ट्रांसपोर्ट की योजना पहले ही प्रस्तुत की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: पराली से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने शुरू की नई योजना, CM मान ने किसानों को समझाया फायदा
पंजाब सरकार के गोदाम
सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार के पास जितने भी गोदाम हैं, उनमें 48 लाख तक गेहूं का भंडारण किया गया है। इन सभी गेहूं को मार्च 2025 तक ट्रांसपोर्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे खाली हुई जगह का उपयोग धान के भंडारण के लिए किया जायेगा। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि कमेटी में FCI राज्य की खरीद एजेंसियों के सदस्य भी शामिल होंगे, जो गोदामों से फसलों के ट्रांसपोर्ट पर नजर रखेंगे।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
8 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
16 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines