सुखविंदर कौर के परिवार को 5 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार, पाकिस्तान के ड्रोन हमले में गंवाई थी जान

सीएम भगवंत सिंह मान ने पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हुए व्यक्ति को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने 2 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है।

Punjab CM Bhagwant Mann (2)

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले की चपेट में जम्मू-कश्मीर के साथ पंजाब, राजस्थान और गुजरात के भी सीमावर्ती शहर आए थे। पाकिस्तानी ड्रोन हमले की चपेट में पंजाब के सीमावर्ती इलाके के कई घर भी आए। इसके अलावा, कई लोग इस हमले में घायल हुए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को पाकिस्तानी ड्रोन हमले में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। वहीं, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने 2 लाख रुपये देने की बात कही है।’

विज्ञापन

इलाज के दौरान हो गई थी मौत

बता दें कि पंजाब के फिरोजपुर के खाई गांव की रहने वाली सुखविंदर कौर पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हो गई थीं, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। सीएम भगवंत सिंह मान ने सुखविंदर कौर के दुखद निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने दी 2 लाख रुपये सहायता

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हम उन्हें इस विनाशकारी क्षति से उबरने में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने भी वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए कौर के परिवार को इस कठिन समय में सहायता करने के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसका ऐलान करते हुए सांसद ने कहा कि यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ड्रोन हमले में घायल हुई सुखविंदर कौर की मृत्यु हो गई है। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनके पति लखविंदर सिंह और बेटे जसवंत सिंह के जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ