हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बधाइयां जी बधाइयां…पंजाब CM की खूबसूरत तस्वीर शेयर करके पत्नी ने कहा- मान साहब Happy Birthday

CM Mann Birthday Wife Best Wish: गुरप्रीत कौर मान ने पति मान को बर्थडे विश करते हुए अपने X हैंडल पर कुछ तस्वीरे शेयर की।

विज्ञापन

CM Mann Birthday Wife Best Wish, चंडीगढ़: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश के कोने- कोने से सीएम मान को जन्मदिन की बधाईयां मिल रही है। ऐसे में भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है, जिसकी हर तरफ से बाते हो रही हैं। गुरप्रीत कौर मान ने सोशल मीडिया पर सीएम मान और अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिसके साथ उन्होंने एक बहुत ही खूबसुरत कैप्शन लिखकर पति मान को जन्मदिन की बधाई दी।

सीएम की पत्नी का बर्थडे पोस्ट

गुरप्रीत कौर मान ने पति मान को बर्थडे विश करते हुए अपने X हैंडल पर कुछ तस्वीरे शेयर की। इसके साथ उन्होंने पंजाबी भाषा में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मान साहब, भगवान आपको हमेशा खुश रखें। आप हमेशा स्‍वस्‍थ और खुश रहें। आपके दिल में पंजाब ऐसे ही बना रहे है और आप पंजाब के लोगों के दिलों में रहें। भगवान आपको पंजाब और पंजाबियत के लिए और ज्यादा सेवा करने की शक्ति दें।’

यह भी पढ़ें: डिग्रियों की Sale…उत्तर प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी में 40 से 50 हजार में डील, अब सामने आया फर्जीवाड़ा

प्रधानमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम मान को जन्‍मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट करते हुए लिखा- पंजाब सीएम भगवंत मान भगवंत मान की बधाई। भगवान उन्हें लंबी और स्‍वस्‍थ जिंदगी प्रदान करें। मालूम हो कि भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्‍यमंत्री हैं। साल 2022 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद वो पंजाब के सीएम बने। इससे पहले भगवंत मान साल 2014 से लेकर 2022 तक संगरूर से लोकसभा सदस्‍य थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें