---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब CM भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती

Punjab CM bhagwant man health update: पंजाब CM भगवंत मान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पिछले 2 दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। गत गुरुवार को तबीयत खराब होने पर आप नेता अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम मान से मुलाकात की थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Punjab CM bhagwant man health update: पंजाब इस समय बाढ़ की चोट झेल रहा है। प्रदेश के करीब 20 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। अभी तक पंजाब में करीब 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच पंजाब की राजनीति में हलचल तेज करने वाली खबर है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मोहाली में एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तबीयत में सुधार न होता देख डॉक्टर ने सीएम को तुरंत भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि 2 दिनों से सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब चल रही थी। अभी तक सीएम घर पर ही आराम कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार शाम को हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

कल केजरीवाल ने सीएम से की थी मुलाकत

पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत 4 सितंबर को भी खराब हुई थी। इसकी जानकारी पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल उनका हालचाल लेने के लिए सीएम मान के घर गए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की बड़ी पहल, राहत सामग्री भेजने के लिए उतारे ड्रोन

सीएम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में जा रहे

पंजाब इस समय बाढ़ आपदा से जूझ रहा है। करीब पूरा पंजाब इस समय बाढ़ से पानी से त्राहिमाम कर रहा है। सीएम भगवंत मान भी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। 4 सितंबर को बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों से प्रशासन का सीधा संपर्क हो सके, इसके लिए भगवंत मान ने हर गांव के लिए एक गजटेड अधिकारी नियुक्ति करने का आदेश दिया था। ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोग अपनी हर तरह की समस्या उन्हें बता सकें और उनका जल्द व उचित समाधान हो सके।

---विज्ञापन---

सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए 21 हजार लोग

पंजाब में भारतीय सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ और राज्य पुलिस के दलों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक पंजाब में 21 हजार लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है। पूरे पंजाब में करीब 1.5 लाख हेक्टेयर से भी ज्यादा फसल बर्बाद हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Bhagwant Mann health: CM भगवंत मान को मेडिकल टीम ने क्या दी सलाह? पहले भी बिगड़ी थी तबीयत

---विज्ञापन---

First published on: Sep 05, 2025 07:44 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola