डीडीआई स्कूल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के मामले के बाद स्कूल प्रबंधन पर शिक्षा विभान ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जिला शिक्षा विभाग की टीम सोमवार और मंगलवार को डीडीआई स्कूल परिसर में पहुंची थी लेकिन टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा.
जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राजेश कुमार और डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना की अगवाई में टीम ने सोमवार और मंगलवार को दौरा किया था. इस दौरान स्कूल के गेट पर और कमरों में ताला लगा हुआ था.
स्कूल प्रबंधन का कोई भी प्रतिनिधि बातचीत के लिए विभाग के अधिकारियों को नहीं मिला. इसको लेकर शिक्षा विभाग अमृतसर ने डीडीआई स्कूल प्रबंधन से छात्र आत्महत्या मामले में पत्र लिखकर जवाब मांगा है. अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है.
हरजोत सिंह बैंस का डीडीआई स्कूल प्रबंधन पर सख्त एक्शन लेने का आदेश
बता दें कि शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने डीडीआई स्कूल प्रबंधन पर सख्त एक्शन लेने की बात कही है. छात्र आत्महत्या करने के बाद पंजाब सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है. इस मामले में स्कूल प्रबंधन के किसी भी आरोपी को ना बख्शने की बात भी कही गई है.
अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित एक निजी स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा ने फीस न भर पाने के बाद अपनी जान ले ली थी. 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अमजोत कौर ने कथित तौर पर स्कूल में हुई प्रताड़ना से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था. कई दिनों तक अस्पताल में उपचार के बाद शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
मृतका की मां ने लगाए आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की मां सरबजीत कौर ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनकी बेटी जिस स्कूल में पढ़ती थी, वहां फीस और दाखिले से संबंधित करीब 20 हजार रुपये बकाया था. उनका कहना है कि 22 मई को स्कूल में फीस को लेकर छात्रा को प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों के सामने कथित रूप से अपमानित किया गया. परिवार का यह भी आरोप है कि इस घटना से बच्ची मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी.
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
9 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
13 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines