हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब दिवस की बहस पर सीएम मान का बड़ा बयान; बोले-हकों से गद्दारी करने वाले अब टल रहे

Punjab CM Mann On Open Debate: सीएम मान ने ये भी कहा कि इन नेताओं ने पंजाब और पंजाबियों के साथ हमेशा गद्दारी की है।

विज्ञापन

अमित पांडेय

Punjab CM Mann On Open Debate, चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को सभी विपक्षी दलों के नेताओं की एक नवंबर को होने वाली बहस से पीछे हटने पर सख्त आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वास्तव में इन नेताओं को अपने गुनाहों से पर्दा उठ जाने की वजह से डर रहे हैं। सीएम ने ये भी कहा कि इन नेताओं ने पंजाब और पंजाबियों के साथ हमेशा गद्दारी की है।

सीएम मान का विपक्षी नेताओं पर वार

सीएम मान ने कहा कि राज्य को बर्बाद करने वाले लोगों के साथ सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बहुत पुरानी सांठ-गांठ है। इसी वजह से ये लोग एक नवंबर को होने वाली बहस में आने से बच रहे हैं। इन सभी नेताओं ने पंजाब और पंजाबियों के साथ हमेशा गद्दारी की है। इन लोगों के हाथ राज्य के खून से सने हुए हैं। इन नेताओं ने पंजाब के साथ जो द्रोह किा है। उसके लिए इन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: फिरोजपुर में किश्ती वाला झूला टूटा, 3 बच्चों की मौके पर मौत, गले में रस्सी फंसने से हुआ हादसा

बहस का केंद्र

सीएम मान ने एक नवंबर को होने वाली बहस को लेकर बताया कि, इस बहस का केंद्र ये होगा कि पंजाब को किसने और कैसे लूटा है। इस बहस में जीजा-साला, भाई-भतीजा, नौजवानों, पक्षपात, व्यापार-दुकानदार, टोल प्लाज़े और नदियों के पानी पर पड़े डाका मारने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इन नेताओं ने हमेशा इन मुद्दों पर पंजाब के साथ धोखा किया है।

विज्ञापन

बहस के लिए विपक्षियों को चुनौती

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नेता आएं या न आएं परन्तु वह बहस के लिए इन नेताओं की कुर्सियां बिछाकर रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय लोग कामयाब होने से भी भयभीत हो जाते थे क्योंकि यह नेता लोगों के कारोबार में जबरन हिस्सा-पत्ती डाल लेते थे। इन नेताओं ने लोगों की आधी कमाई लूट ली।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola