हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Punjab: कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान, बोले- केंद्र सरकार को पंजाब के मामले में दखल देना चाहिए

विज्ञापन

Punjab: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। कैप्टन ने कहा है कि कानून व्यवस्था केंद्र का विषय नहीं है। अगर वे (पंजाब सरकार) इसे संभालने में सक्षम नहीं हैं तो भारत सरकार को कार्यभार संभालना होगा। हर दिन ड्रोन पकड़े जा रहे हैं, मुझे लगता है कि केंद्र को इसे देखना चाहिए।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में जो चल रहा है, उसमें उनकी (सीएम भगवंत मान) कोई दिलचस्पी नहीं है। वह कोई भी कदम उठाने से डरता है। पुलिस अधिकारियों को अजनाला कांड के दौरान कोई कदम नहीं उठाने के आदेश मिले होंगे। पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।

भगवंत मान पर कैप्टन ने लगाए ये आरोप

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी सरकार ऐसे नहीं चल सकती, जिस तरह से ये सरकार चल रही है. जिस दिन अजनाला कांड हुआ उस दिन भगवंत मान मुंबई में अरविंद केजरीवाल के साथ बैठे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। अगर वे (पंजाब सरकार) इसे संभालने में सक्षम नहीं हैं तो भारत सरकार को कार्यभार संभालना होगा।

खालिस्तान समर्थक ने किया था विशाल प्रदर्शन

बता दें कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के हजारों समर्थकों ने गुरुवार को उसके सहयोगी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में अमृतसर में एक विशाल प्रदर्शन किया था। हाथों में तलवार और बंदूक लिए समर्थकों ने अजनाला थाने के बाहर लगे पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया था।

पुलिस ने बाद में कहा कि पेश किए गए सबूतों के आलोक में ये तय किया गया है कि लवप्रीत सिंह तूफान को छोड़ दिया जाएगा। लवप्रीत सिंह को पुलिस की अर्जी पर अजनाला की एक अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया गया।

अजनाला की घटना के एक दिन बाद डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। अजनाला में संदिग्ध खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब डे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह और पंजाब पुलिस के समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि कानून व्यवस्था नियंत्रण में है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें