---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED ने सुबह की थी छापेमारी

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह ईडी ने संजीव के घर पर छापेमारी की थी। हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

---विज्ञापन---

पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह ईडी ने संजीव के घर पर छापेमारी की थी। हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

9 मई को सुबह करीब 7:25 बजे ED की टीम चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर पहुंची थी। 20 गाड़ियों में ईडी के अधिकारी पहुंचे थे। इसमें 3 दर्जन CIA और SF जवान भी थे। एक साल में यह तीसरी बार रेड हुई। वहीं एक महीने में दूसरी बार रेड हुई है। ईडी की टीम ने चंडीगढ़, गुरुग्राम, दिल्ली में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तर और अरोड़ा के घर पर एक साथ छापेमारी की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, CM मान BJP पर लगाए आरोप

आरोप क्या हैं?

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ 100 करोड़+ के फर्जी GST बिल का आरोप है। मोबाइल फोन कारोबार के फर्जी बिल बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट ITC का गलत दावा किया था। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है कि दुबई से ‘राउंड ट्रिप’ के जरिए अवैध पैसा भारत लाना, GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक लेने का आरोप है। औद्योगिक जमीन को आवासीय प्रोजेक्ट में बदलकर राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। अवैध सट्टेबाजी का पैसा रियल एस्टेट में लगानाED ने PMLA की आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

---विज्ञापन---

पहले कब-कब हुई रेड?

2024: लुधियाना पश्चिम के विधायक रहते हुए जमीन घोटाले में छापा
अप्रैल 2026: FEMA के तहत गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर में 13 जगहों पर रेड
18 अप्रैल 2026: लुधियाना घर पर रेड

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका, बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून

---विज्ञापन---
First published on: May 09, 2026 02:05 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola